
शिवपुरी। खबर शिवपुरी से आ रही है। यहां एबी रोड आदर्श कॉलोनी के मोड़ पर एक बाइक सवार में डंपर के चालक ने लापरवाही से चलाते हुए टक्कर मार दी। घटना में बाइक सवार जमीन पर गिर गया और डंपर उसके हाथ पर चढ़ गया जिससे उसका हाथ पूरी तरह कुचल गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची घायल को इलाज के लिए अस्पताल भिजवाया।
मिली जानकारी के अनुसार श्रीनिवास निवासी लालगढ़ शिवपुरी किसी काम से आया हुआ था। यहां एबी रोड आदर्श कॉलोनी के मोड़ पर जब उसने बाइक मोड़ी तो पीछे से आ रहे डंपर के चालक ने तेजी व लापरवाही से चलाते हुए युवक में टक्कर मार दी। टक्कर लगने से वह नीचे गिर गया और डंपर का टायर उसके हाथ पर चढ़ गया जिससे उसका हाथ पूरी तरह कुचल गया। घटना के बाद डंपर चालक भाग गया। घायल की सूचना मौके से गुजर रहे लोगों ने पुलिस को दी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया।






Be First to Comment