Press "Enter" to skip to content

परिजन सोते रहे उधर चोर समेट ले गए सोना-चांदी / Shivpuri News

शिवपुरी। सुभाषपुरा थाना क्षेत्र के तहत आने वाले ग्राम निरमानी में चोरी का मामला सामने आया है। यहां चोर घर में घुसे जिसकी भनक घर में सो रह लोगों को नहीं लगी। चोर यहां से सोने-चांदी के आभूषण चुराकर ले गए। मामले में पुलिस ने फरियादी की शिकायत पर केस दर्ज कर चोरों की तलाश शुरू कर दी है।

ग्राम निरमानी में रहने वाले राजू कुशवाह ने बताया कि रोज की तरह 17 फरवरी को वह अपने परिजनों के साथ घर में सो रहे थे। सुबह जब जागे तो देखा कि घर का कमरा जिसमें कोई नहीं था उसका ताला टूटा हुआ था और सामान बिखरा हुआ था। जब जांच की तो पता चला चोर कमरे में रखी करधोनी, पोजेब, बिछिया, मंगलसूत्र व एक बिंदा कीमत लगभग 14 हजार रुपए चुराकर ले गए। घटना की जानकारी पुलिस को दी जहां पुलिस ने केस दर्ज कर चोरों की तलाश शुरू कर दी है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!