Press "Enter" to skip to content

रफ्तार का कहर : तेज रफ्तार ट्रेक्टर ने स्कार्पियो मे मारी टक्कर / Shivpuri News

शिवपुरी। कोतवाली थाना क्षेत्र के तहत आने वाले मनियर पार्क के सामने रोड पर एक स्कार्पियो में ट्रेक्टर चालक ने तेजी लापरवाही से चलाते हुए टक्कर मार दी। टक्कर में स्कार्पियो पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई वहीं बैठा युवक बाल-बाल बच गया। मामले में पुलिस ने फरियादी की शिकायत पर केस दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।

मिली जानकारी के अनुसार बीते रोज स्कार्पियो सवार युवक मनियर पार्क के सामने से जा रहा था तभी पीछे से तेज रफ्तार से रहे ट्रेक्टर के चालक बहादुर सिंह धाकड़ ने स्कार्पियाे में टक्कर मार दी जिससे कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। घटना की जानकारी युवक ने पुलिस को दी जहां पुलिस मौके पर पहुंची और घटना स्थल का मौका-मुआयना कर फरियादी की शिकायत पर ट्रेक्टर चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!