,
ग्वालियर। शहर जिला कांग्रेस सेवादल का 94वां दल दिवस विनय नगर सेक्टर तीन स्थित शांति मैरिज गार्डन पर आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता मुख्य संगठक पूरन सिंह कुशवाह ने की। मुख्य अतिथि इस्माइल खां पठान, विशेष अतिथि जिला प्रभारी कौशल शर्मा एवं शहर जिला कांग्रेस कमेटी आंदोलन आयोजन समिति के संयोजक रमेश अग्रवाल, मुन्नालाल गोयल थे। कार्यक्रम का संचालन राकेश बाथम ने किया और आभार पातीराम मोहरिया ने माना। कार्यक्रम में वरिष्ठ नेताओं का सम्मान किया गया।





Be First to Comment