
शिवपुरी। गजौरा-पिछोर रोड पर शुक्रवार की रात करीब 10 बजे
अचानक सड़क पर सांड आ जाने से युवक बाइक से गिर गया। सिर में गंभीर चोट लगने
पर युवक की मौके पर मौत हो गई, जबकि हादसे में उसका साथी घायल है।
महेश
(27) पुत्र बद्री लोधी निवासी मानिकपुर अपने साथी नन्हें यादव (25) निवासी
विजयपुर के संग शुक्रवार की रात 10 बजे बाइक से घर लौट रहा था।
गजौरा-पिछोर रोड पर अचानक सामने सांड आ गया और बाइक अनियंत्रित होकर गिर
गई। हादसे में महेश की जान चली गई है नन्हें यादव घायल हो गया।






Be First to Comment