Press "Enter" to skip to content

बिजली कनेक्शन काटने पहुंची टीम, रिटायर्ड शिक्षक ने डंडे से पीटा / Shivpuri News

शिवपुरी। बकाया बिजली बिल जमा नहीं करने पर खंभे से कनेक्शन
काटते वक्त रिटायर शिक्षक ने गुस्से में आकर दो कर्मचारियों की डंडे से
पीटा। पुलिस ने शासकीय कार्य में बाधा पहुंचाने सहित मारपीट का केस दर्ज कर
लिया है।

बिजली कंपनी शिवपुरी के एई जेएम
श्रीवास्तव ने बताया कि सहायक लाइनमैन अनवर खान, मीटर रीडर अमित धानुक और
कुशल श्रमिक नंदकिशोर प्रजापति शनिवार की दोपहर बकायादारों की लिस्ट लेकर
निकले थे। दो बत्ती से आगे शिवानगर में गुलाब साह की दरगाह के पास घर का
6500 रु. का बिजली बिल बकाया होने पर सहायक लाइनमैन खंभे पर चढ़कर कनेक्शन
काट रहा था।

तभी रिटायर्ड शिक्षक पुरुषोत्तमदास
वशिष्ठ आए और नीचे खड़े मीटर रीडर अमित धानुक व नंदकिशोर की डंडे से मारपीट
करने लगे। रिटायर्ड शिक्षक का गुस्सा इतने पर भी शांत नहीं हुआ और उसने
बिजली कर्मचारियों के हाथ में मौजूद दूसरे बिजली बकायादारों की लिस्ट भी
फाड़ दी। इस मारपीट की घटना में एक युवक को आंख के नीचे चोट आने पर मेडिकल
कराया है। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि
जांच रिपोर्ट आने पर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!