Press "Enter" to skip to content

लायनेस क्लब साउथ द्वारा जरूरतमंद को दी सिलाई मशीन / Shivpuri News

शिवपुरी-आत्मनिर्भर
भारत में योगदान देते हुए समाजसेवी संस्था लायनेस क्लब शिवपुरी साउथ के
द्वारा एक जरूरतमंद को उसके हुनर को देखते हुए नि:शुल्क सिलाई मशीन दान की
गई। यह पहल लायनेस की एरिया ऑफिसर श्रीमती रूचि जैन के द्वारा की गई जिसमें
लायनेस क्लब साउथ अध्यक्षा श्रीमती सीमा गोयल, सचिव श्रीमती सुरेखा
माहेश्वरी व कोषाध्यक्ष श्रीमती आनंदिता गांधी के द्वारा संयुक्त रूप से
स्थानीय तात्याटोपे के नवीन निर्माणाधीन पार्क में यह सेवा गतिविधि की गई
जिसमें जरूरतमंद महिला को उसे आत्मनिर्भर बनाने हेतु संस्था की ओर से सिलाई
मशीन उपहार स्वरूप भेंट की गई। 

 
इस अवसर पर लायनेस क्लब साउथ की अध्यक्षा
श्रीमती सीमा गोयल व एरिया ऑफिसर श्रीमती रूचि जैन ने कहा कि आज के समय में
जब भारत में लोकल फॉर बोकल का संदेश दिया जा रहा है तब इन हालातों में कई
ऐसे परिवार जहां हुनर तो है लेकिन अर्थाभाव की कमी के कारण वह आगे नही बढ़
पाता, तब इन विपरीत परिस्थितियों में लायनेस क्लब साउथ हमेशा आगे रहा है
यही कारण है कि जब संस्था को एक महिला जो सिलाई का कार्य अच्छी तरह से
जानती है और लेकिन अर्थाभाव के कारण वह सिलाई मशीन खरीदने में असमर्थ है इन
हालातों में लायनेस क्लब साउथ ने देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के
आह्वान आत्मनिर्भर भारत में अमूल्य योगदान देते हुए इस जरूरतमंद महिला को
नि:शुल्क सिलाई मशीन दान की गई ताकि वह अपने घर-परिवार का भरण पोषण अपने
हुनर से आत्मनिर्भर बनकर कर सके। यहां सिलाई मशीन दान करने के अवसर पर
लायनेस क्लब साउथ की अन्य महिला पदाधिकारी व सदस्यगण मौजूद रहे।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!