Press "Enter" to skip to content

विधायक भारती ने लिखी पोहरी के विकास की इबारत विकास की दम पर भारती ने लगातार दो बार विधायक बनकर रचा था इतिहास

योगेंद्र जैन पोहरी-कभी पिछड़ेपन के लिए जिले ही नहीं, बल्कि प्रदेश में भी जानी जाती थी शिवपुरी जिले की पोहरी तहसील, अब निरंतर विकास की ओर अग्रसर है। यह विकास संभव हो पाया है भाजपा के लगनशील और कर्तव्यनिष्ठ विधायक प्रहलाद के पयासों से। विधायक भारती द्वारा क्षेत्र में पिछले नौ सालों में जिस तरह से विकास की इबारत लिखी है उसे क्षेत्र में साफ देखा जा सकता है। पोहरी की जनता को शिक्षा से लेकर, खेल, स्वास्थ्य, सिचाई व बिजली की सुविधा से भारती के प्रयासों के कारण लाभान्वित हो रहे हैं। विधायक भारती द्वारा कराए गए विकास की श्रृंखला में प्रमुख रूप से नवीन हाईस्कूल व हायर सेकेण्डरी विद्यालय खुले, पोहरी महाविद्यालय में कला के अलावा गणित, बायोलॉजी संकायों का भी शुभारंभ हुआ इसके अलावा एमए की कक्षाएं भी प्रारंभ हो गई।  स्थानीय लोगों की मानें तो विधायक भारती विनम्र एवं सरल स्वभाव के हैं और वह व्यक्तिगत या सार्वजनिक समस्याओं को गंभीरता से लेते हैं। जनता की मांगों को ध्यान में रखकर उनके द्वारा क्षेत्र में विभिन्न योजनाओं के माध्यम से विकास कार्यों को अंजाम तक पहुंचवाने में महत्वपूर्ण भूमिका का निर्वहन किया है। आज उनके प्रयासों से प्रत्येक गांव प्रधानमंत्री सड़क से जुड़ गया जिससे ग्रामीण लाभान्वित हो रहे हैं। उनके प्रयासों से ही मोहना हाईवे से जुड़ सका है। क्षेत्र में निरंतर हो रहे विकास कार्यों से पोहरी तहसील की जनता खुश है। यहां बताना होगा कि विधायक भारती क्षेत्र के विकास के मसीमा हैं और इसका इनाम जनता द्वारा उन्हें दूसरी बार विधायक के रूप में जिताकर दिया था। खासबात यह है कि पोहरी विधानसभा में लगातार दो बार विधायक चुने जाने वाले भारती इकलौते विधायक हैं। इससे पूर्व पोहरी की जनता ने दूसरी बार किसी प्रत्याशी को पसंद नहीं किया था

क्षेत्र में हरियाली, सिंचाई के साधन उपलब्ध-
क्षेत्र में विधायक भारती के प्रयासों से कूना नदी पर चार स्टॉप डेमों का निर्माण हुआ है जिससे क्षेत्र में पीने एवं सिंचाई के पानी की समस्या से निजात मिली है।
बैराड़ क्षेत्र में करोड़ों की लागत से पचीपुरा तालाब निर्मित कराया जिससेे बैराड़ के पासआस के लोगों को सिंचाई व पीने की समस्या समाप्त हो गई। विधायक भारती ने बताया कि वह पोहरी में भी डेम के प्रयासरत हैं जिसका सर्वे किया जा रहा है। इस डेम से करीब 20 गांव के लोग लाभान्वित होंगे

शिक्षा के क्षेत्र में हुई अपार वृद्धि
पोहरी में 9 साल पहले शिक्षा के नाम पर सिर्फ गिनती के ही हाईस्कूल और हायरसेकेण्डरी स्कूल हुआ करते थे, लेकिन अब विधायक भारती के प्रयासों से शिक्षा के स्तर में साल दर साल सुधार देखने को मिला है। विधायक भारती द्वारा पोहरी तहसील में दो दर्जन से अधिक हाईस्कूल एवं आधा दर्जन से अधिक हायरसेकेण्डरी स्कूल मंजूर कराए। इसके अलावा नवीन माध्यमिक विद्यालय भी क्षेत्र में खुले हैं। महाविद्यालय में भी पूर्व में सिर्फ कला की कक्षाएं लगती थीं, लेकिन गणित, विज्ञान सहित एमए की कक्षाएं प्रारंभ हो गई हैं जिसके परिणामस्वरूप क्षेत्र के विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा प्राप्त करने के लिए बाहर नहीं जाना पड़ता। छर्च में अनु. जाति कन्या सीनियर छात्रावास का प्रारंभ हुआ है

लोगों को मिल रहा स्वास्थ्य लाभ-पूर्व में पोहरी एवं बैराड़ में पुराने भवन एवं कम जगह में सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र संचालित हो रहे थे, लेकिन विधायक भारती के प्रयासों से अब पोहरी, बैराड़ में करोड़ों की लागत से 30 विस्तरीय सामुदायिक नवीन स्वास्थ्य केन्द्र बनाए गए। इसके अलावा छर्च में डिलेवरी केन्द्र खोला गया जिससे स्वास्थ्य सुविधाओं को गति मिली

क्या कहते हैं ग्रामीण

छर्च क्षेत्र में सिंचाई व पीने के पानी की समस्या थी, पर विधायक भारती के प्रयासों से क्षेत्र में स्टॉपडेम का निर्माण होने के बाद चारों ओर पानी व हरियाली ही दिखाई देती है।
कुलदीप योगी, ग्रामीण

-हमारे गांव में सड़क नही थी इसलिए बारिश के दिनों में परेशानी आती थी विधायक प्रहलाद भारती के प्रयास से आज सड़क डल गई है।
वकील धाकड़, ग्रामीण

क्षेत्र में मेरी पहली प्राथमिकता है विकास, क्षेत्र में जनता की मांग पर मैंने हमेशा ध्यान दिया है। बिजली, सिंचाई, सड़क, शिक्षा के क्षेत्र में काम किया है आगे भी काम करता रहूंगा। क्षेत्र में मुझे विकास का इतिहास लिखना है और क्षेत्र को नई ऊँचाइयां पर ले जाना है। अभी और भी काम करना शेष है उन्हें भी चुनाव से पहले पूरा करूँगा
प्रहलाद भारती, विधायक पोहरी विधानसभा

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!