
शिवपुरी। जिले में अवैध रेत, पत्थर आदि खनिज संपदा का अवैध परिवहन रोकने के लिए कलेक्टर ने पूरे जिले में खनिज नाके बनाए हैं। जिसमें पटवारी से लेकर वन रक्षक और पुलिस जवानों की ड्यूटी लगाई गई है। लेकिन
पोहरी के भौराना नाके पर पोहरी एसडीएम अचानक देखने पहुंचे तो पूरा का पूरा अमला ही नदारद मिला।
एसडीएम जेपी गुप्ता ने बताया कि भौराना नाके पर शनिवार की रात औचक निरीक्षण करने पहुंचा था। यहां
पहुंचने पर देखा कि नाके पर तीनों विभागों में से एक भी कर्मचारी मौजूद नहीं हैंं। कलेक्टर के आदेश पर बनाए गए चेकिंग नाके पर संबंधित कर्मचारियों के गैर हाजिर रहने पर नोटिस जारी कर जवाब तलब किया जा रहा है।
चार पटवारी, वन रक्षक सहित आठ कर्मचारी मिले गायब
भौराना नाके पर निरीक्षण के दौरान एसडीएम जेपी गुप्ता को चार पटवारी, वन रक्षक
सहित आठ कर्मचारी गैर हाजिर मिले हैं। अनुपस्थित रहने वाले कर्मचारियों में
पटवारी आनंद शर्मा, पटवारी विनय भदौरिया, पटवारी विक्रम रावत, पटवारी विजय
सिंह, वनरक्षक ऋषभ तिवारी, अरविंद अहिरवार, कपिल वर्मा सहित पुलिस आरक्षक
शामिल है। सभी को नोटिस जारी कर जवाब मांगा जा रहा है।






Be First to Comment