Press "Enter" to skip to content

खरैह सब स्टेशन पर अव्यवस्थाओं को लेकर भड़के ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्नसिंह तोमर, ले डाली डीई की क्लास / Shivpuri News

शिवपुरी। ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्नसिंह तोमर अपनी कार्यशैली को लेकर हमेशा चर्चा में रहते हैं। ऐसा ही वाक्या तब घटित हुआ जब मंत्री शिवपुरी के खरैह माड़ा से निकले। यहां से निकलते समय 132 केव्ही सब स्टेशन पर रुक गए और व्यवस्थाओ का निरीक्षण किया। इस दौैरान बिजली कीबार-बार ट्रिपिंग व न्य अवस्थाओं को लेकर को लेकर मंत्री तोमर खफा दिखे और डीई को फोन लगा दिया। फोन पर मंत्री ने कहा कि खरैह सब स्टेशन पर काफी अव्यवस्था है क्या आप कभी यहां निरीक्षण करने आते हैं। जिस पर कहा कि यहां जेई निरीक्षण करने आते हैं। मंत्री ने कहा कि जेई तो 10 दिन से लापता है। जिस पर डीई ने कहा कि नहीं वह आते है तो मंत्री जी ने कहा कि वह खरैह सब स्टेशन पर ही खड़े हैं यहां के ऑपरेटरों से बात हुई है कि 10 दिन से जेई नहीं आए आप गलत जानकारी कैसे देते हो, आप कैसी मॉनिटरिंग करते है। 

 


मंत्री ने डीई से कहा कि जब आप निरीक्षण करने आए तो एक रजिस्टर सब स्टेशन पर रखें और निरीक्षण की तारीख लिखें। जब डीई से संतोष जनक जबाव नहीं मिला तो मंत्री ने पूछा कि तुम्हारी नियुक्ति को कितने दिन हो गए हैं जिस पर डीई ने कहा कि चार साल तब मंत्री बोले बहुत लंबा टाइम हो गया है आपको और पीए से एमडी को फोन लगाने को कहा। जब एमडी को फोन लगा तो मंत्री ने कहा कि डीई यहां की व्यवस्थाए सही से नहीं देख पा रहे हैं बहुत टाइम हो गया है आप जरा इन्हें देखिए और व्यवस्थाओं में सुधार करिए। इतना ही नहीं मंत्री ने प्रबंध संचालक सुनील तिवारी को संबंधित उप महाप्रबंधक के खिलाफ कार्रवाई व सहायक यंत्री व कनिष्ठ अभियंता की एक-एक वेतन वृद्धि राकने के लिए निर्देशित किया।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!