ग्वालियर। नाकाचंद्रबदनी पर खड़ी ई-रिक्शा गाड़ी से बुधवार की रात को 4 बैटरी चोरी चली गई। पुलिस ने चोरी गई बैटरी की कीमत 16 हजार रुपए बताई है। झांसी रोड थाना पुलिस ने अज्ञात बैटरी चोरों के खिलाफ चोरी का मामला दर्ज किया है।नाकाचंद्रबदनी निवासी जितेंद्र पुत्र हजारी लाल शिवहरे ने गुुरुवार की सुबह झांसी रोड थाने में लिखित शिकायत कर बताया कि उसके घर के सामने खड़ी ई-रिक्शा गाड़ी से कोई 4 बैटरी चोरी कर ले गया। पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर बैटरी चोरी करने वाले अज्ञात युवकों की तलाश शुरू कर दी है।
टैग: gwalior



