ग्वालियर। केन्द्रीय ग्रामीण विकास,पंचायती राज एवं खनन मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर से मुस्लिम महिलाओं ने मुलाकात कर तीन तलाक पर मोदी सरकार द्वारा बढ़ाए जा रहे कदम के लिए पुष्पगुच्छ भेंट कर धन्यवाद दिया।इस अवसर पर केन्द्रीय मंत्री ने कहा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सदियों से चली आ रही इस परम्परा को खत्म करने का बीड़ा उठाया है। इस मामले में कई मुस्लिम महिलाएं न्यायालय में भी गईं। उन्होंने कहा हमारी सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में हलफनामा देकर तीन तलाक के नाम पर महिलाओं के साथ हो रहे अत्याचार पर रोक लगाने और कानून बनाने की प्रतिबद्घता जाहिर की थी। सुप्रीम कोर्ट ने शरीयत के नाम पर महिलाओं के साथ हो रहे अत्याचार को रोकने के लिए कानून बनाने की बात कही है। इसी उद्देश्य की पूर्ति के लिए सरकार विधेयक लाई है। लोकसभा ने इसे पारित कर दिया। ओर राज्यसभा में सरकार इसे पारित कराने का प्रयास कर रही है।
केंद्रीय मंत्री को महिलाओं ने दिया धन्यवाद,
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- मोहन यादव के बचाव में उतरे प्रीतम लोधी, बोले— कांग्रेस नेताओं की संपत्ति की भी हो जांच / Shivpuri News
- शादीशुदा जिंदगी बनी खौफ: मायके में सो रही पत्नी पर ब्लेड से हमला, जान से मारने की धमकी देकर फरार हुआ पति / Shivpuri News
- खड़ी ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराई कार, पोहरी SDM के रीडर की पत्नी की मौत, रीडर समेत चार घायल / Shivpuri News
- गाय को लेकर छिड़ा संग्राम, मालिकाना हक के विवाद में तीन घायल, गाय ले जाने पहुंचे दूसरे पक्ष पर मारपीट का आरोप / Shivpuri News
- लापता टैक्सी ड्राइवर का बस स्टैंड की छत पर मिला शव, मौत बनी रहस्य; पत्नी ने दो युवकों पर जताया शक / Shivpuri News





Be First to Comment