Press "Enter" to skip to content

धूमधाम से कल मनेगी संत गाडगे जयंती, तैयारियां पूर्ण / Shivpuri News

शिवपुरी। संत गाडगे जयंती 23 फरवरी को बहुत ही धूमधाम से मनाई जाएगी। जयंती से पूर्व धर्मशाला पर गाडगे बाबाजी की प्रतिमा भी स्थापित की जा चुकी है जिसका अनावरण भी किया जाएगा। इन ऐतिहासिक पलों के साक्षी होने के लिए समिति द्वारा अधिक से अधिक संख्या में समाजबंधुओं को उपस्थित होने को कहा है तथा साथ ही समिति ने आव्हान किया है कि उक्त कार्यक्रम के दौरान सभी रजक समाज बंधु अपने कार्य/प्रतिष्ठान बंद रखें। और समाज एकता का परिचय दे। जयंती के दिन सुबह 8 बजे से सुुंदरकांड का पाठ, सुबह 11 बजे संत गाडगे बाबा जी की मूर्ति का अनावरण तथा कार्यक्रम मं आए अतिथि एवं समाज के पदाधिकारियों का सम्मान, दोपहर 12 बजे से सांस्कृतिक कार्यक्रम के बाद भोजन व्यवस्था रहेगी।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!