Press "Enter" to skip to content

आरव कान्हा की ऊंची छलांग,सोनी टीवी के सीरयल में अयान के किरदार में आएंगे नज़र / Shivpuri News

चंद घण्टों बाद होगी सोनी टीवी के धारावाहिक एक दूजे के वास्ते में शिवपुरी के आरव कान्हा की एंट्री

शिवपुरी।  शिवपुरी का उभरता नक्षत्र आरव कान्हा अब देश के सबसे प्रतिष्ठित चैनल सोनी इंटरटेनमेंट के युवाओं में मशहूर सीरियल एक दूजे के वास्ते में दमदार किरदार निभाते नज़र आएगा।  आरव कान्हा का पिछले माह चयन सोनी टीवी की टीम ने किया है।  आरव कान्हा इससे पहले स्टार भारत टीवी पर सावधान इंडिया एवं ब्लू चिलीज पर अपने अभिनय का लोहा मनवा चुके हैं। इन दिनों शीमारु टीवी के डिजिटल प्लेफार्म पर शीघ्र लाँच होने वाली क्राइम सीरीज जुर्म और जज्बात के कई एपिसोड के लिए आरव शूटिंग में व्यस्त हैं।
 सोनी टीवी का युवाओं में फैमस धारावाहिक जो सोनी के डिजिटल प्लेफार्म सोनी लिव पर प्राइम टाइम पर प्रसारित होता है एक दूजे के वास्ते में आरव कान्हा की एंट्री मुख्य पात्र श्रवण की बहन अवनि के प्रेमी अयान के रूप में होगी जिसके बाद वे धारावाहिक के अंत तक इसमें नज़र आएंगे। धारावाहिक एक दूजे के वास्ते की शूटिंग मुंबई,भोपाल एवं लद्दाख में चल रही है। आरव अभी 20 साल के हैं , इतनी कम उम्र में छोटे पर्दे पर मुख्य भूमिका में आने वाले पहले नवयुवा हैं।आरव के सीरियल में आने की खबर से शहर भर में खुशी व्याप्त है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!