Press "Enter" to skip to content

महिला ने पति पर अप्राकृतिक कृत्य और दहेज का केस दर्ज कराया / Shivpuri News

शिवपुरी। शहर की कोतवाली थाना पुलिस ने एक महिला की शिकायत पर उसके पति व सास-ससुर के खिलाफ दहेज एक्ट व पति के खिलाफ अप्राकृतिक कृत्य का केस दर्ज किया है। महिला ने बताया कि वह उससे दहेज के रूप में 5 लाख व कार के लिए परेशान कर रहे थे। पति ने उसके साथ अप्राकृतिक कृत्य किया है।

एक महिला ने कोतवाली में शिकायत दर्ज कराई कि श्रीराम कॉम्प्लेक्स माधव चौक निवासी पति अंकुर पुत्र रघुवरदास गोयल से उसकी शादी 5 जुलाई 2018 को हिंदू रीतिरिवाज से हुई थी। कुछ दिन तो सब ठीक चला फिर पति व उसके माता-पिता तीनों मिलकर उसे शादी के कुछ समय बाद से ही परेशान करने लगे और दहेज के रूप में मुझसे 5लाख रुपए व कार मायके से लाने के लिए कहने लगे।

इतना ही नही महिला ने आरोप लगाया कि उसके पति ने उसके साथ अप्राकृतिक कृत्य किया। पुलिस ने महिला की शिकायत पर आरोपियों पर अप्राकृतिक कृत्य व दहेज एक्ट का केस दर्ज कर लिया है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!