Press "Enter" to skip to content

कृष्णगंज में बेहाल जनता, अधिकारी मस्त, नलजल योजना बंद नगरवासियों की मांग पर विधायक प्रहलाद भारती ने लगवाया था बोर

योगेंद्र जैन पोहरी- पोहरी की ग्राम पंचायत कृष्णगंज में नलजल योजना ने गर्मी प्रारंभ होने से पूर्व ही दम तोड़ दिया है। पोहरी तहसील अंतर्गत मुख्यालय पोहरी की दो पंचायत जिसमें से कृष्णगंज पंचायत जिसकी आबादी लगभग पांच हजार है। इस पंचायत में हमेशा से ही पानी की समस्या रही है। कृष्णगंज पंचायत के ग्राम वासी 12 माह से पानी के लिए परेशान होते रहते है। सरकार हर वर्ष लोगों को पीने का पानी उपलब्ध करने का वादा करती है। इन वादों पर आज तक कृष्णगंज वासियों को कुछ नहीं मिला ग्राम पंचायत कृष्णगंज की बात करे तो लगभग 1 दर्जन शासकीय आफिस होने के बाद प्रतिदिन हजारों की संख्या में ग्रामीणजन अपने काम के लिए तहसील, एस.डी.एम ऑफिस, जनपद, महिला बाल विकास, पी.एच. ई विभाग, कृषि विभाग, कॉलेज इसी तरह अन्य ऑफिस में हजारो लोग प्रतिदिन अपने काम के लिए आते है पर ग्राम पंचायत में पानी की समस्या के चलते मार्केट से खरीद के गरीब लोगों को पानी पीना पड़ रहा है जबकि प्रशासन स्तर पर आज तक कृष्णगंज में स्थाई पीने के पानी की व्यवस्था की सोची नही है। क्योंकि हर वर्ष सरकार से आने वाले पैसो को कैसे ठिकाने लगेगा। पोहरी पी.एच ई विभाग के अधिकारी कागजों में अपनी योजना बनते रहते है। कृष्णगंज मुख्यालय पर जनता का ये हाल है तो ग्रामीण क्षेत्र की जनता का तो भगवान ही मालिक होगा। जब कृष्ण गंज पंचायत में अधिकारी जनता की समस्या पर ध्यान नही दे रहे है तभी तो जनता  को पानी के लिए रात से समय जागरण करना पड़ता है। यदि पोहरी तहसील के ग्रामीण क्षेत्र की बात करे तो ग्रामीण क्षेत्र में जनता अभी से पानी के लिए दो चार होना पड़ रहा है। यदि पोहरी तहसील के मडख़ेडा, उमरई, ककरा, मनपूरा, बाग़लोंन, बिलौआ, डोभा, देहदे आदि सहित दो दर्जनो से भी ज्यादा क्षेत्रों में अभी से ही जनता पीने के पानी के लिए परेशान हो रही है यदि समय रहते प्रशासन ने इस ओर ध्यान नही दी तो 2 दर्जनो से ज्यादा गांव पानी के अभाव में खाली हो जायेंगे।

महावीर नगर में 6 माह से बोर में नहीं डाली मोटर-पोहरी मुख्यालय की कृष्णगंज पंचायत की महावीर कॉलोनी के नगर वासियों की मांग पर विधायक प्रहलाद भारती द्वारा महावीर नगर में 6 माह पहले बोर पी.एच.ई विभाग द्वारा करवाया गया था। बोर में 1.5 इंची पानी होने के बाद भी पी.एच. ई विभाग न मोटर नही डाली जबकि पंचायत ने भी मोटर डालने से मना कर दिया है  इसकी शिकायत सी.एम हेल्पलाइन पर भी की गई पर अधिकारियो ने शिकायत पर भी ध्यान नही दिया,नालो की बात की जाए तो महावीर नगर में 1 साल 6 माह से ज्यादा समय से नल जल योजना बंद पड़ी हुई है। महावीर नगर वासी दूर से रोज पीने एवं नहाने के लिए पानी लाते है।

एक सैंकड़ा से अधिक बोर उत्खनन फिर भी पानी  नहीं-ग्राम पंचायत कृष्ण गंज की बात करे तो पी.एच. ई विभाग के अधिकारी अपनी मन मंजी से धरती को छली करने में लगे हुए है। अभी तक कृष्ण गंज पंचायत में लगभग एक सैकड़ा से ज्यादा बोर खनन हो चुके है उसके बाद भी लोगो को पीने का पानी उपलव्ध नही हो पाया क्योंकि आज तक जितने भी बोर खनन हुए है। उनका कोई आता पता नही है क्योंकि शासन के बोरो का अधिकारी किस प्रकार और कहा लगवाना है यह तो अधिकरी ही जानते है पर यदि इसी प्रकार समस्या चलती रही तो कृष्णगंज पंचायत में कुछ सालों के बाद शासकीय आफिस ही रहगे जनता कृष्ण गंज से पलायन कर जाएगी।
कब मिलेगा कृष्णगंज पंचायत को 12 माह पानी-पी.एच. ई विभाग ने आज तक कृष्ण गंज पंचायत के वासियो के लिया पीने का पानी की कोई ठोस व्यवस्था नही कर पाया है गर्मीओ का मौसम आते ही बरसाती मेढक की तरह विभाग अपनी योजना को तैयार करने में लग जाता है जबकि समस्या गर्मी में हीं नही  12 माह कृष्णगंज पंचायत में ही रहती है उसके बाद विभाग ने क्यों स्थाई व्यवस्था ग्रामवासियो के लिए नही की। हर वर्ष शासन को बहुत से योजना पी.एच. ई विभाग द्वारा भेजी जाती है क्या होता है इन योजनाओं का क्योंकि आज तक बहुत से योजना बनकर कागजो ने तैयार हो जाती है फिर अमल में कब आएगी इसी आस में कृष्ण गंज पंचायत की जनता रहती है कृष्ण गंज की इस समस्या को जिम्मेदार पोहरी क्षेत्र के अधिकारी है।

क्या कहते हैं ग्रामवासी

1 साल 6 माह से महावीर नगर की नल जल योजना बंद है विधायक जी ने बोर करवाया था उसमेें न पीएचई मोटर डाल रही न पंचायत, बहुत परेशान है।
अमित जैन निवासी महावीर नगर

कोई नहीं सुनता है बहुत बार मोटर डालने की बोल चुके है पंचायत वाले बोल रहे है पी.एच.ई विभाग डालेगा मोटर
रामकुमार धाकड़, महावीर नगर निवासी
कृष्ण गंज में 6 माह से नल जल योजना बंद है हम तो 7 दिनों में 300 रुपए का पानी खरीदते है मुख्यालय की पंचायत के ये हाल है अधिकारी सुनते नही है
देवेंद्र जैन निवासी लाल कोठी कृष्ण गंज पंचायत

क्या कहते हैं जिम्मेदार

यदि पीएचई विभाग द्वारा महावीर नगर में बोर किया गया है तो मोटर भी पीएचई  विभाग डालेगा
अनिल तिवारी, मुख्य कार्यपालन अधिकारी पोहरी

-सीईओ साहब से अनुमति लेकर ही मोटर डालवाई जाएगी। नल जल योजना बंद पड़ी हुई है पीएचई काम करके चालू करने में लगे हुए है।
श्रीमति रामकली सिठेले, सरपंच कृष्णगंज

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!