
शिवपुरी। देहात थाना क्षेत्र के तहत आने वाले बांकड़े मंदिर से चोरों ने एक बाइक को चुरा लिया। बृजेश रजक निवासी सिद्धेश्वर मेला ग्राउंड के पास ने बताया कि मंगलवार को वह शहर से 10 किलोमीटर दूर िस्थत बाकड़े मंदिर पर दर्शन करने के लिए गया हुआ था। यहां उसने बाइक को मंदिर प्रांगण के बाहर खड़ा कर दिया और दर्शन करने चला गया। जब वह लौटकर आया तो देखा कि बाइक अपने रखे हुए स्थान पर नहीं थी। जिस पर उसने आसपास पूछताछ की लेकिन बाइक का कहीं कुछ पता नहीं चल सका। इसके बाद वह थाने गया आैर मामले में बाइक चोरी का केस दर्ज करवाया।




