Press "Enter" to skip to content

पति को लेकर महिलाओं में चले लात-घूसे / Shivpuri News

file photo

शिवपुरी। सीहोर थाना क्षेत्र के तहत आने वाले ग्राम धमधौली में महिला ने अपने रिश्तेदारों के साथ मिलकर एक महिला की मारपीट कर दी जिससे वह घायल हो गई। मामले में पुलिस ने फरियादी की शिकायत पर केस दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।

फरियादी महिला पुष्पा परिहार ने बताया कि बीते रोज वह नारायण बघेल के खेत के पास आम रास्ते से जा रही थी तभी उसे धनवंती मिल गई उसके साथ उसके परिवारजन भी थे। धनवती ने पुष्पा का रास्ता राक लिया और कहा कि तू मेरे पति की झूठी बदनामी क्यों करती है। जब पुष्पा ने कहा कि उसने कोई बदनामी नहीं की है इसी बात को लेकर वह गाली-गलौंज करने लगे और लात-घूसों से मारपीट कर दी। बाद में आरोपितों ने महिला को जान से मारने की धमकी थी और भाग गए। घटना के बाद महिला थाने आई और मामले मं केस दर्ज करवाया।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!