Press "Enter" to skip to content

बाइक से गिरकर हुई महिला की मौत, जांच के बाद बाइक चालक पर केस दर्ज / Kolaras News

शिवपुरी। तेंदुआ थाना क्षेत्र के तहत खरई गाेधांरी रोड पर एक महिला की बाइक से गिरकर मौत हो गई थी। मामले में पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच की तो पता चला कि बाइक सवार की लापरवाही के कारण महिला की मौत हुई। मामले में पुलिस ने बाइक चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

मिली जानकारी के अनुसार 30 दिसंबर रामवती चिछार पत्नी रूनाव चिडार निवासी बामौर अपने एक रिश्तेदार मुकेश चिडार के साथ ग्राम गोधांरी में एक दस्टोन कार्यक्रम में जा रही थी। जैसे ही वह खरई गोंधारी रोड पर पहुंचे तो रामवती बाइक से नीचे गिर गई और सर में गंभीर चोट आई जिससे उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मृतक को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाकर मामले में मर्ग कायम कर विवेचना शुरू की। विवेचना के दौरान सामने आया कि बाइक चालक मुकेश चिडार ने तेजी व लापरवाही से वाहन को चलाया और अचानक ब्रेक लगा दिए जिससे रामवती नीचे गिर गई और उसके सिर में चोट आने की वजह से मौत हो गई। मामले में पुलिस ने बाइक चालक मुकेश चिडार के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!