शिवपुरी- जिला चिकित्सालय की अव्यवस्थाओं को व्यवस्थाओं में बदलने को लेकर मेरा अस्पताल नं.01 अभियान जिला कलेक्टर अक्षय कुमार सिंह के निर्देशन में संचालित हो रहा है। इस अभियान को सार्थकता प्रदान करने के लिए समाजसेवी संस्था जैन मिलन के द्वारा मेरा अस्पताल नं.01 में सहभागिता प्रदान करते हुए जिला अस्पताल का निरीक्षण किया और संस्था के द्वारा अस्पताल को साफ-स्वच्छता को लेकर कई महत्वपूर्ण सुझाव दिए तो वहीं अस्पताल में मिली खामियों को लेकर दुरूस्त करने का आश्वासन जैन मिलन संस्था के पदाधिकारियों के द्वारा दिया गया। इस दौरान संस्था ने जिला चिकित्सालय शिवपुरी में शाखा अध्यक्ष रविन्द्र जैन, सचिव अरविंद जैन, राष्ट्रीय संयुक्त सचिव वीर मुकेश जैन पत्रकार, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष वीर मुकेश जैन खरई, क्षेत्रीय उपमंत्री अतिवीर भानु प्रकाश जैन, क्षेत्रीय कार्यकारणी सदस्य वीर प्रमोद जैन लॉज, शाखा चिकित्सा प्रभारी वीर डॉक्टर दिलीप जैन को शासकीय अस्पताल के सिविल सर्जन डॉ.पी.के.खरे एवम स्टाफ ने जिला अस्पताल की सभी युनिटो का भृमण कराया गया और उपस्थित सभी सदस्यों ने सभी व्यवस्थियों को सराहा साथ ही जल्द ही संस्था के सदस्यों की सहमति से सेवा भावना की मशाल जलाकर अस्पताल में कुछ सहयोग करने पर चर्चा हुई। इस दौरान अस्पताल प्रबंधन के द्वारा संस्था के इस अभियान में सहयोग प्रदान करने पर आभार व्यक्त किया गया।
मेरा अस्पताल नं.01 के तहत जैन मिलन ने किया अस्पताल का निरीक्षण / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- खनियाधाना के 20 शिक्षकों की पिछोर कॉलेज में ड्यूटी, स्कूलों की पढ़ाई पर संकट, बीईओ के आदेश पर उठे सवाल, ग्रामीण बोले— क्या पिछोर में शिक्षकों की कमी थी? / Shivpuri News
- सीएम राइज विद्यालय में प्रभार को लेकर विवाद, बीईओ के आदेश पर उठे सवाल, चयनित शिक्षकों की अनदेखी का आरोप, उच्चस्तरीय जांच की मांग तेज / Shivpuri News<br>
- “सभी नियम पूरे होने पर खुली अनिल कोचिंग क्लासेस: तहसीलदार ने जांच के बाद हटाई सील, सुरक्षा मानकों का पालन करने वालों को मिली राहत” / Shivpuri News
- खेत पर घेरा, लाठियों से पीटा फिर डीजल डालकर जिंदा जलाया; जमीन विवाद में ग्रामीण की मौत / Shivpuri News
- खेत की मेड़ पटाने पर खूनी संघर्ष: कुल्हाड़ी और लाठियों से हमला, एक ही परिवार के चार लोग घायल / Shivpuri News





Be First to Comment