Press "Enter" to skip to content

पुलिस एवं परिवहन विभाग ने की संयुक्त रूप से यात्री वाहनों की चैकिंग / Shivpuri News

शिवपुरी/ परिवहन विभाग द्वारा यात्री वाहनों की चेकिंग के लिए अभियान चलाया जा रहा है और बिना परमिट चलने वाले वाहनों को जप्त करने की कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में बुधवार को परिवहन एवं पुलिस विभाग की संयुक्त टीम द्वारा शिवपुरी-करैरा रोड पर यात्री वाहनों की फिटनेस, परमिट, ओवरलोड वाहन, बीमा इत्यादि बिंदु पर चेकिंग की गई। अभियान के दौरान 34 वाहनों को चैक किया गया।

जिला परिवहन अधिकारी श्रीमती मधु सिंह ने बताया कि बुधवार को अभियान चलाकर शिवपुरी-करैरा रोड पर वाहनों की चेकिंग की गई जिसके तहत 12 वाहनों पर चालानी कार्यवाही कर कुल एक लाख 48 हजार रुपये का राजस्व वसूला गया। साथ ही बिना परमिट के चलने वाले दो वाहन को जप्त किया गया।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!