
शिवपुरी/आर्य समाज रोड पर सात दिन पहले चेन स्नेचिंग की कोशिश
करने वाला युवक बीज भंडार की दुकान का संचालक निकला। दरअसल रात का वक्त
होने और सुनसान सड़क पर दंपती को देखा, पत्नी के गले में सोने की चेन देखकर
मन ललचा गया और झपट्टा मारकर चेन स्नेचिंग की कोशिश की। सिटी कोतवाली
पुलिस ने बुधवार को युवक को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से
उसे जेल भेज दिया है।
दीपक जैन अपनी पत्नी के संग
हर दिन शाम को टहलने निकलते हैं। हर दिन की तरह 17 फरवरी की रात कोर्ट रोड
से होते हुए आर्य समाज रोड से होकर जा रहे थे। रात करीब 10.20 बजे अज्ञात
युवक आया और दीपक जैन की पत्नी के गले की सोने की चेन छीनने के लिए झपट्टा
मारा, लेकिन संभल जाने से गाल में तमाचा लगा और बाइक सवार युवक भाग निकला।
दीपक जैन ने सिटी कोतवाली थाने में मामले की शिकायत की।
पुलिस
ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज निकलवाई तो युवक की पहचान अनूप उर्फ
कुलदीप धाकड़ (20) पुत्र चंद्रशेखर धाकड़ निवासी कफराना हाल निवासी
विवेकानंद कॉलोनी शिवपुरी निकला। कुलदीप ने पुलिस को बताया कि सड़क सुनसान
थी इसलिए सोने की चेन लूटने की कोशिश की। कुलदीप की सब्जी मंडी के पास बीज
भंडार की दुकान है।






Be First to Comment