Press "Enter" to skip to content

धूमधाम से मनाई गई संत गाडगे जयंती / Shivpuri News

शिवपुरी। संत गाडगे आश्रम पर मूर्ति स्थापना कर अनावरण का कार्यक्रम भी सभी समाज बंधुओं एवं अतिथियों की मौजूदगी में संपन्न हुआ सर्वप्रथम सुबह 9:00 बजे से सुंदरकांड का आयोजन किया गया उसके पश्चात दोपहर 12:00 बजे वरिष्ठ समाजसेवी  श्री रघुवीर सिंह महेश्वरी द्वारा  संत गाडगे बाबा जी की प्रतिमा का अनावरण किया गया ततपश्चात उक्त कार्यक्रम मे उपस्थित समस्त गणमान्य द्वारा बाबाजी की  प्रतिमा पर माल्यार्पण कर संत गाडगे बाबा जी की जयंती मनाई गई

उक्त कार्यक्रम में अखिल भारतीय धोबी महासंघ के समस्त पदाधिकारी सहित पधारे समाजसेवियों ने समाजसेवी तथा अतिथियों ने संत गाडगे बाबा जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर पूजन किया तथा बाबा जी के जीवन पर अपने विचार भी व्यक्त किए मुख्य अतिथियों में श्री राजू बाथम भाजपा जिला अध्यक्ष श्री भानु दुबे पूर्व नगर मंडल अध्यक्ष श्री के पी परमार नगर मंडल अध्यक्ष पुरानी शिवपुरी श्री विपुल जैमिनी नगर मंडल अध्यक्ष शिवपुरी श्री अरुण पंडित जी पार्षद श्री अनुराग अस्थाना वरिष्ठ भाजपा नेता श्री श्याम सिंह परिहार श्री गोपाल परिहार पार्षद आदि कार्यक्रम में शरीक हुए तथा बाबाजी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया
माल्यार्पण कार्यक्रम के पश्चात समाज के नन्हे-मुन्ने बच्चों के द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए जिसके बाद बच्चों को स्मृति चिन्ह भेंट किए गए तथा उपस्थित सभी गणमान्य सहित सभी अतिथियों को भोजन प्रसादी कर कार्यक्रम समाप्त किया गया श्री राम सिंह रजक प्रदेश अध्यक्ष युवा इकाई अखिल भारतीय धोबी महासंघ  द्वारा कार्यक्रम आयोजक युवक समिति शिवपुरी का आभार व्यक्त किया

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!