
शिवपुरी। कोतवाली थाना क्षेत्र के तहत ग्वालियर बायपास पर स्थित होटल स्टार गोल्ड पर गोलीबारी की घटना सामने आई है | मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है|
मिली जानकारी के अनुसार गुरुवार शुक्रवार की रात करीब 2:30 बजे होटल स्टार गोल्ड पर दो लोग आए यह लोग अपने चेहरे को पूरी तरह से ढके हुए थे| दोनों लोगों ने होटल के मेन गेट को खटखटाया जिस पर होटल में स्थित कर्मचारी आया| दोनों लोगों ने कर्मचारियों से दरवाजा खोलने के लिए कहा जिस पर कर्मचारी ने दरवाजा खोलने से मना कर दिया| इसके बाद बदमाशों ने अपनी जेब से कट्टा निकाला और दो फायर कर दिए जिससे होटल के मेन गेट का कांच चकनाचूर हो गया लेकिन किसी के हताहत होने की जानकारी सामने नहीं आई| फायर करने के बाद दोनों लोग मौके से भाग गए | मामले की सूचना पुलिस को दी गई सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का मौका मुआयना किया| बदमाश की यह करतूत सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई | अब पुलिस फुटेज के आधार पर बदमाशों की तलाश कर रही है | मामले को लेकर एसपी का कहना था कि बदमाशों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा|






Be First to Comment