
शिवपुरी। खबर देहात थाना क्षेत्र से आ रही है यहां कोटा-झांसी फोरलेन के समीप ग्राम सुजवाया मोड़ पर एक युवक की सर कुचली लाश मिली है। मामले की जानकारी मिलते ही देहात थाना प्रभारी सुनील खेमरिया दलबल के साथ मौके पर पहुंचे और घटना स्थल का मौका-मुआयना किया। पुलिस के अनुसार प्रथम द्ष्टया मामला हत्या का प्रतीत होता है। युवक की उम्र लगभग 25 से 30 वर्ष के बीच है। युवक की लाश के पास से पुलिस को खून से सना पत्थर भी मिला। युवक कौन है फिलहाल इसका पता नहीं चल सका है, पुलिस युवक की शिनाख्ती के प्रयास कर रही है।






Be First to Comment