
शिवपुरी। कोतवाली थाना क्षेत्र के तहत आने वाले होटल वरूण इन के पास डिलेवरी करने आए एक ठेले वाले के ठेले से बाइक चालक ने कार्टुन चुरा लिया। यह सारी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। जानकारी के अनुसार गुरूवार को एक पर ठेले वाला अनंत सेल्स से सौम्या मेडीकल पर गया। यहां ठेले पर सामान रखा था जिसे वह उतार रहा था। इतने में एक बाइक चालक आया और ठेले पर रखे एक कार्टुन को चुराकर ले गया। मामला तब प्रकाश में आया जब दुकान संचालक ने माल कम होना पाया। इसके बाद सीसीटीवी फुटेज चैक किए जिसें बाइक चालक कार्टुन चुराता दिख रहा था।






Be First to Comment