Press "Enter" to skip to content

रोटी बनाने में देरी की तो ससुरालियों ने पीटा, महिला ने की खुदकुशी / Shivpuri News

शिवपुरी। रोटियां बनाने में देरी कर दी तो 22 साल की विवाहिता की ससुराल वालों ने मारपीट कर दी। गृहक्लेश के चलते अंगूरी ने कुएं में कूदकर आत्महत्या कर ली है। कुएं में कूदने के बाद शव बाहर नहीं निकाला। दूसरे दिन भाई आया और पुलिस को सूचना देकर कुएं से शव बाहर निकलवाया।

जानकारी के अनुसार अंगूरी उर्फ भारती (22) पत्नी शिव कुमार लोधी निवासी सिरसौद ने शुक्रवार की दोपहर 3 बजे घर में लड़ाई के बाद कुएं में कूदकर जान दे दी। मृतक के भाई रामकिशन लोधी का कहना है कि अंगूरी की साल 2016 में शिव कुमार से शादी की थी, लेकिन शादी में कम दहेज मिलने को लेकर अंगूरी को ताने मारने लगे।

दो बार हाथ फ्रैक्चर कर दिया था। बेटी के बाद बेटे का जन्म होने के बाद हमने ऑपरेशन कराया और चार महीने मायके में रखा। बीस दिन पहले अंगूरी को ससुराल वाले सिरसौद ले आए। गुरुवार को झगड़ा होने पर हमें फोन आया था।

भागवत कथा की वजह से नहीं आए और शुक्रवार को भंडारे के बाद पता चला कि अंगूरी ने कुएं में कूदकर जान दे दी है। शनिवार को सिरसौद आने पर कुएं पर गए और साड़ी मिलने पर पुलिस को बुलाया। पुलिस ने कुएं से शव बाहर निकलवाया, जबकि ससुराल वाले गुमराह करते रहे। पुलिस ने मामला जांच में ले लिया है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!