Press "Enter" to skip to content

ज्योति डेंगरे बनी चौरासी क्षैत्रीय गहोई वैश्य महिला सभा की अध्यक्ष / Shivpuri News

शिवपुरी। अखिल भारतीय गहोई वैश्य महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की झांसी उ.प्र मे बैठक मे अखिल भारतीय पदाधिकारियों की सर्वसहमति से चौरासी क्षैत्रीय  गहोई वैश्य महिला सभा की अध्यक्ष हेतु  शिवपुरी महिला मण्डल की सक्रिय अध्यक्ष ज्योति अनिल डेंगरे को बनाया गया।

 

ज्योति डेगरे के अध्यक्ष बनाए जाने पर पूरे चौरासी क्षैत्र  शिवपुरी सहित गुना, अशोकनगर, बामोरकला, पिछौर,करैरा, दिनारा,भौती,खोड सहित सभी पंचायतों  की गहोई समाज से बधाइयां ,शुभकामनाएं संदेश सोसल मीडिया के माध्यम से आना शुरू हुए। वहीं झांसी सेशिवपुरी आते समय  ढोल नगाढ़ों के साथ दिनारा, करैरा, शिवपुरी मे जगह जगह स्वागत अभिनंदन किया। महिला मण्डल अध्यक्ष ने बताया कि शीघ्र ही कार्यकारिणी बना कर चौरासी क्षैत्र मे महिलाओं की सामाजिक गतिविधियों को सक्रिय किया जाएगा। अपने अध्यक्ष पद पर मनोनयन पर ज्योति अनिल डेगरे ने महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष, के.के कठल,राष्ट्रीय महिला सभा अध्यक्ष गीता नगरिया,  राष्ट्रीय महामंत्री आलोक टिकरिया,सहित राष्ट्रीय पदाधिकारियों, एवम चौरासी क्षैत्रिय सभा गहोई समाज अध्यक्ष शिवशंकर सेठ,शिवपुरी समाज अध्यक्ष मनोज बडेरिया सहित सभी के प्रति आभार व्यक्त किया।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!