
शिवपुरी। देहात थाना क्षेत्र के सुजवाहा गांव में मुंह व सिर
कुचली लाश मिलने के दूसरे दिन ही मृतक की शिनाख्त अशोक आदिवासी के रूप में
हो गई है। खबर लगने पर परिजन पहुंचे और कपड़े व हुलिए से मृतक को पहचान
लिया। मृतक अशोक आदिवासी घटना से दो दिन पहले मजदूरी पर जाने की कहकर घर से
निकला था।
देहात टीआई सुनील खेमारिया ने बताया
कि सुजवाहा गांव में फोरलेन हाइवे किनारे पुलिस ने शनिवार की सुबह अज्ञात
युवक की सिर कुचली लाश बरामद की थी। तत्काल मृतक की शिनाख्त नहीं हो सकी।
किसी तरह सूचना लगने पर परिजन तलाशते हुए देहात थाने पहुंचे। कपड़े व हुलिए
के आधार पर परिजनों ने मृतक की पहचान अशोक (26) पुत्र पप्पू आदिवासी निवासी
खैराई के रूप में की है।
परिजनों का कहना है कि
दो दिन पहले अशोक आदिवासी घर से मजदूरी पर जाने की कहकर निकला था। उसके बाद
वह घर नहीं लौटा। मृतक की पहचान होने से पुलिस को आगे विवेचना करन का मौका
मिल गया है। मजदूर अशोक की हत्या किसने और किस वजह से की है। अब पुलिस
इसकी जांच कर रही है।




