Press "Enter" to skip to content

चिन्तन अरमान को हराकर विनीत सुभान्स ने जीता हैप्पी क्लब / Shivpuri News

-माधव राव सिंधिया खेलपरिसर में आयोजित हुई 

बेडमिन्टन प्रतियोगिता

 

शिवपुरी। प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष भी माधवराव सिंधिया खेल परिसर में हैप्पी क्लब द्वारा बेडमिन्टन ओपन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। एक दिवसीय इस प्रतियोगिता में 25 टीमों ने भाग लिया। सभी प्रतियोगी अलग अलग क्षेत्रों से आये और अपने खेल का प्रदर्शन किया। सबसे खास बात तो यह है कि इस प्रतियोगिता में सभी ने खेल भावना का परिचय देते हुये एम्पायर रवि जैन के निर्णय को अंतिम निर्णय माना। प्रतियोगता में चिन्तन अरमान की टीम को हराकर विनीत सुभान्स ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।

 

जानकारी देते हुये हैप्पी क्लब के अध्यक्ष रवि जैन ने बताया कि 28 फरवरी को माधवराव सिंधिया खेल परिसर में बेडमिन्टन प्रतियोगिता का आयोजन हैप्पी क्लब द्वारा किया गया। इस प्रतियोगिता में कोलारस, पिछोर, दतिया व शिवपुरी की टीमों ने भाग लिया। दोप तीन बजे से शुरू हुई यह प्रतियोगिता रात्रि 9 बजे सम्पन्न हुई। प्रतियोगता में प्रथम पुरूस्कार 5100 रूपये एवं शील्ड विजेता को दी गई जिसे विनीत सुभान्स को टीम को प्रदान किया गया। वहीं द्वितीय रनरअप चिन्तन अरमान रहे जिन्हे 3100 रूपये एवं शील्ड से पुरूस्कृत किया गया। प्रथम एवं द्वितीय टीम को समाज सेवी जिनेश जैन के सौजन्य से प्रदान की गई। सभी खिलाडिओं को सात्वना पुरूस्कार हैप्पी क्लब द्वारा दिया गया। टीमों द्वारा इस प्रतियोगिता में हिस्सा लेने पर हैप्पी क्लब के सदस्य सुधीर राजौरिया, गिरीश गुप्ता, दिलीप गुप्ता, अनिल राठी, युगद चौधरी, सूरज शर्मा, जतिन जैन, आयुश खण्डेलवाल आदि ने सभी को बधाई दी।  

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!