Press "Enter" to skip to content

समाज के बच्चे नशे से दूर रहें इसलिए मंदिर में चढ़ाया 22 किलो का घंटा / Shivpuri News

 शिवपुरी। समाज के बच्चे नशे से दूर रहें और ईश्वर भक्ति कर सद्राह पर चलें इसलिए चिडार समाज के लोगों ने ईश्वर के सामने संकल्प लेकर मंदिर में भगवान को 22 किलो का घंटा चढ़ाया तो समाज के हर वर्ग को सदबुद्धि आए।

समाज के पदाधिकारियों ने बताया कि कोरोनाकाल में चिड़ार समाज समिति ने अपने समाज के भीतर सर्वे करकर देखा कि एक भी व्यक्ति कोरोना से संक्रमित नहीं है। इसी के चलते चिड़ार समाज समिति ने 22 किलो बजनी घंटा रातौर के हनुमान मंदिर पर चढ़ाया। समिति ने मंदिर के पुजारी किशन महाराज को घंटा भेंट किया और पुजारी ने विधि विधानक पूर्वक घंटा को मंदिर परिसर में टांग दिया। इस अवसर पर समिति अध्यक्ष बच्चूराम रातौर ने कहा कि जिले में प्रत्येक वर्ष नशे के कारण 15 से 20 लोगों की जान चली जाती है।

इसलिए समाज के लोग बच्चे, बूढे, जवान, माताएं, बहने बच्चों की विशेष देखरेख करें ताकि युवा नशे से दूर रहें। साथ ही उन्होंने समाज के लोगों से आग्रह किया है कि समाज ज्यादातर बच्चों की शिक्षा पर ध्यान दे रहा। इसलिए बच्चों की पढाई लिखाई पर विशेष ध्यान दें। इस अवसर पर मुख्य रूप से रघुनाथ सिंह पूर्व सरपंच, परमानंद, प्रकाश, भरतसिंह, मुन्ना, करण सिंह, नक्टूराम, प्रीतम सिंह, रतिराम, प्रताप, मस्तराम, आशु, पर्वतसिंह आदि मौजूद रहे।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!