बदरवास : घर के बाहर रखी बाइक चोरी / Badarwas News

बदरवास। बदरवास थाना क्षेत्र के तहत आने वाले ग्राम सीघान में चोरों ने एक बाइक चोरी की घटना को अंजाम दिया है। बाइक मालिक के अनुसार 28 फरवरी को शाम के समय उसकी बाइक घर के बाहर खड़ी हुई थी। जब वह घर के बार किसी काम से जाने के लिए निकला तो देखा कि बाइक रखे हुए स्थान पर नहीं है। जिस पर बाइक मालिक ने आसपास पूछताछ की लेकिन कहीं कुछ पता नहीं चल सका। इसके बाद वह थाने गए और मामले में बाइक चोरी की शिकायत दर्ज करवाई।