Press "Enter" to skip to content

1 किलो 100 ग्राम अवैध गांजे के साथ आरोपी को दबोचा / Shivpuri News

शिवपुरी। पुलिस अधीक्षक राजेश सिंह चंदेल के निर्देशन एवं अति. पुलिस अधीक्षक शिवपुरी प्रवीण कुमार भूरिया के मार्गदर्शन में अवैध मादक पदार्थो के विरूद्ध चलाए जा रहे नशा मुक्ति अभियान के तहत सभी थाना प्रभरियों को अवैध मादक पदार्थ रखने वालों पर सख्ती से कार्यवाही करने के निर्देश दिये है, जिसके तारतम्य मे दिनांक 01.03.21 को थाना फिजीकल द्वारा कार्यवाही कर 1 किलो 100 ग्राम मादक पदार्थ गांजा के साथ एक आरोपी को दबोचकर कर उसके विरूद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया।

थाना प्रभारी फिजीकल उनि अंकित उपाध्याय को जरिए मुखबिर सूचना प्राप्त हुई कि एक व्यक्ति भूत पुलिया के पास गांजा बैच रहा है उक्त सूचना पर से थाना प्रभारी फिजीकल द्वारा वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में मुखबिर द्वारा बताये स्थान पर पुलिस टीम को रबाना किया गया, मौके पर पहुंच कर पुलिस टीम ने देखा की एक व्यक्ति मुखबिर के बताये हुलिये का खड़ा है जो पुलिस को अपनी ओर आता देख भागने लगा जिसे हमराह बल की सहायता से पकड़ा गया जिसके पास से 1 किलो 100 ग्राम अवैध गांजा मिला, गांजे को बिधिवत जप्त व आरोपी को गिरफ्तार कर एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध किया गया।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!