Press "Enter" to skip to content

पिता की मर्जी के खिलाफ बेटी ने की शादी तो पिता ने लगाई सदमे में फांसी

शिवपुरी। नरवर थाना क्षेत्र वार्ड क्रमांक 7 के धौंधा मोहल्ला में रहने वाले एक शख्स ने बेटी द्वारा बिना मर्जी शादी करने पर दु:खी होकर सदमें में फांसी लगा ली। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरु कर दी है।
जानकारी के अनुसार थाना प्रभारी सुरेश नागर ने बताया है कि मृतक पन्नालाल पुत्र भूरा कुशवाह उम्र 45 वर्ष निवासी वार्ड क्रमांक 7 धौंधा मोहल्ला की बेटी ने परिजन की मर्जी के खिलाफ शादी कर ली थी। इससे दुखी होकर पन्नालाल ने फांसी लगाकर जान दे दी। नागर का यह भी कहना था कि वह शराब पीने का आदी था। क्योंकि घटना स्थल पर शराब की बोतल भी मिली है और शराब पीने के बाद ही उसने फांसी लगाई लगी है। फिलहाल पुलिस जांच में जुटी है। 
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!