
शिवपुरी|संतुष्टि कॉलोनी में फ्लैट में मृत मिली युवती की जांच के मामले में पुलिस प्रथम दृष्टया पूरी घटना को संदिग्ध मानकर चल रही है। क्योंकि मृतका पूजा की शादी को अभी 5 साल ही हुए थे। वहीं मृतका के परिजन भी आरोप लगा रहे हैं कि उनकी बेटी की यह आत्महत्या नहीं है यह हत्या है इसकी जांच पुलिस ठीक से करे।सोमवार को संतुष्टि के ब्लॉक 10 स्थित फ्लैट में पूजा गुर्जर 29 साल पत्नी अभिषेक सिंह की लाश पुलिस ने बरामद की थी और उसकी हत्या को आत्महत्या माना जा रहा था, मंगलवार को पूजा परिजन ने कई आरोप लगाते हुए इसे हत्या बताया है। एसडीओपी सुधीर सिंह कुशवाह की मानें तो यह मामला प्रथम दृष्टया संदिग्ध नजर आ रहा है। हमने परिजन को वीडियो फुटेज सहित अन्य सबूत दिखाए हैं जिसके आधार पर उनके बयान ले रहे हैं और अपनी जांच आगे बढ़ा रहे हैं। वह कौन-सी वजह रही जिसके चलते यह घटना घटी।




