एसडीओ के घर के बाहर रखी कार में लगाई आग / Shivpuri News

पिछोर। पीडब्ल्यूडी एसडीओ के घर के बाहर रखी स्कॉर्पियो गाड़ी में अज्ञात लोगों ने आग लगा दी। देर रात को धमाके जैसी आवाज सुनकर एसडीओ ने देखा तो उनकी गाड़ी में आग लग रही थी।

पिछोर पीडब्ल्यूडी एसडीओ नरेंद्र मिश्रा निवासी हनुमान बाग कॉलोनी को सोमवार सुबह भोपाल जाना था। जिसके कारण शासकीय अनुबंध स्काॉर्पियो गाड़ी क्रमांक यूपी93 एएस7624 को ड्राइवर रंजीत से घर के बाहर रखवा लिया। देर रात धमाके की आवाज के बाद एसडीओ बाहर आए तो देखा की गाड़ी में आग लग रही है। इसके बाद पुलिस को सूचना दी। वहीं गाड़ी मालिक शिवकांत पाठक का कहना है कि किसी ने रंजिशन गाड़ी में आग लगा दी ।