
कोलारस। कोलारस नगर में पहली बार श्याम परिवार
द्वारा मंगलवार को भव्य खाटू श्याम बाबा की पालकी यात्रा खाटू श्याम परिवार
द्वारा निकाली गई। खाटू वाले श्याम बाबा झोली भर दे, मेरा आपकी कृपा से सब
काम हो रहा है, दिवाना खाटू का आदि भजनों पर झूमते गाते श्रद्धालु जयकारे
लगाते हुए चल रहे थे। यात्रा शाम 4 बजे पसारी मंदिर में पूजा अर्चना के साथ
प्रारंभ हुई। यात्रा प्रारंभ होते ही बाबा खाटू श्याम की एक झलक पाने के
लिए मिनी वृंदावन के लोग नगर कि प्रमुख सड़को पर उतर आए। यात्रा ढोल एवं
बैंड पर खाटू श्याम बाबा के भजन गूंज रहे थे। जिन पर श्रद्धालु झूमते गाते
चल रहे थे। युवा बाबा खाटू श्याम का केसरिया ध्वजा लिए चल रहे थे। पालकी
यात्रा के साथ भक्त सुनहरी छतरी लिए उपस्थित थे। और बाबा के जयकारो लगाते
हुए चल रहे थे। पालकी यात्रा पसारी मंदिर से प्रारंभ होकर एप्रोच रोड, एबी
रोड, जगतपुर सहित नगर के प्रमुख मार्गों से होते हुए झिरियन सरकार मंदिर
पहुंचकर संपन्ना हुई। जहां विशेष पूजा अर्चना के साथ यात्रा का समापन किया
गया। पालकी में खाटू श्याम का फूलों से श्रंगार किया गया था जो काफी आकर्षण
का केंद्र रहा।
जगह जगह हुआ पालकी यात्रा का स्वागत
खाटू
श्याम कि पालकी यात्रा के दौरान रविंद्र शिवहरे, चंचल पाराशर, राम सड़ैया,
आलोक बिंदल, गोपाल ठेकेदार, गोलू गौड़, पवन शिवहरे, शीतल गुप्ता, अनरंत
कुशवाह, सहित सेंकड़ो बाबा के भक्तो और जनप्रतिनिधीयो समाजसेवियो ने पालकी
यात्रा के स्वागत करते हुए भंडारा प्रसादी वितरण के साथ जलसेवा भक्तों
द्वारा की कराई गई। साथ ही भक्तो ने यात्रा के दौरान रास्ते में पालकी में
विराजे बाबा श्याम की पूजा पाठ करते हुए आर्शिवाद प्राप्त किया।






Be First to Comment