Press "Enter" to skip to content

महिला स्वस्थ, परिवार स्वस्थ: कु.शिवानी राठौर / Shivpuri News

शिवपुरी। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष में आयोजित महिला जागरूकता सप्ताह के अंतर्गत आयोजित महिला स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम को कु. शिवानी राठौर जिलाध्यक्ष पिछड़ा वर्ग महिला कांग्रेस शिवपुरी ने  संबोधित करते हुए बताया कि महिलाओं को अपने स्वास्थ्य के प्रति हमेशा जागरूक रहना चाहिए.।महिलाएं अपने कर्तव्य को निभाते निभाते अपने स्वास्थ्य के प्रति काफी लापरवाह हो जाती हैं।

 

वह सभी पूरे परिवार का लालन-पालन समयानुसार करती हैं ,जबकि स्वयं के स्वास्थ्य के लिए पर्याप्त समय नहीं देती है। परिणाम स्वरूप उनमें शारीरिक कमजोरी बढ़ जाती है। सभी महिलाओं को परिवार का लालन पालन करने के साथ-साथ अपने स्वास्थ्य का पूरा ख्याल रखना चाहिए क्योंकि यदि महिला बीमार पड़ती है तो पूरा परिवार बीमार पड़ जाता है।महिलाओं में अक्सर एनीमिया की कमी देखने को मिलती है जिसे अच्छे खान-पान द्वारा दूर किया जा सकता है। सामाजिक परंपराओं के अनुसार महिलाएं पूरे परिवार को खाना खिलाने के बाद खाना खाती हैं उनका असमय खाना खाना ही उनकी कमजोरी का प्रमुख कारण है।

 

अतः हम सब महिलाएं अपने स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहे क्योंकि हमारे कंधों पर ही पूरे परिवार को सही रूप से संचालित करने की जिम्मेदारी है।इस अवसर पर पिछड़ा वर्ग  महिला कांग्रेस जिला अध्यक्ष कु. शिवानी राठौर , पिछड़ा वर्ग महिला जिला सचिव  मालती कुशवाह, लक्ष्मी शाक्य, अशोक शाक्य, वीरेंद्र  कुशवाह , सौम्या राठौर, दुर्गा कुशवाह, अमन राठौर, के साथ अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!