
शिवपुरी। शिवपुरी में प्रथम बार सांई बाबा की भव्य पालकी यात्रा निकाली जाएगी यह यात्रा 4 मार्च गुरूवार को साई बाबा मंदिर शिवपुरी के 11वीं स्थापना दिवस के असवर पर प्रथम बार साई बाबा का पालकी चल समारोह निकलेगा। जो साई मंदिर से प्रारंभ होते हुए विष्णु मंदिर से माधव चोक चौराहा, 14नं. कोठी, भैरों बाबा मंदिर के सामने से होते हुए न्यूब्लॉक, आर्यसमाज रोड, कस्टम गेट, सदर बाजार, गोयल मेडिकल के पास से माधव चोक चौराह से फिजिकल रोड पानी की टंकी से होते हुए साई बाबा मंदिर पर चल समारोह का समापन होगा। इस अवसर पर साई बाबा दरबार में आकर्षित फूल बंगला, छप्पन भोग व दोप 12 बजे से 4 बजे तक भंडारा प्रसाद वितरण किया जाएगा एवं शाम 6 बजे से जबलपुर, भोपाल से आये कलाकारों द्वारा संगीतमय भजन संध्या का आयोजन होगा।






Be First to Comment