योगेन्द्र जैन पोहरी– मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान 20 मई को जिले के तहसील पोहरी में असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों को एवं तेदुपत्ता संग्राहको के सम्मेलन में भाग लेंगे।
कलेक्टर तरूण राठी ने सम्मेलन की तैयारियों एवं व्यवस्थाओं के संबंध में बैठक कर आवश्यक तैयारियां करने के सभी जिलाधिकारियो को दिशा-निर्देश दिए गए।
पोहरी में विधायक प्रहलाद भारती के साथ आज शिवपुरी कलेक्टर तरुण राठी द्वारा कार्यक्रम स्थल महा विद्यालय प्रांगण का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया इस अबसर पर पोहरी एस. डी. एम मुकेश सिंह, तहसीलदार अखिलेश शर्मा,पोहरी विधायक प्रतिनिधि विनोद जैन एलआईसी भी मौजूद रहे
मुख्यमंत्री चौहान सम्मेलन में असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों को विभिन्न योजनाओं के तहत जहां लाभांवित किया जाएगा, वहीं 41 हजार 400 से अधिक तेदुपत्ता संग्राहकों को बोनस के रूप में 2 करोड़ 13 लाख से अधिक की राशि आरटीजीएस के माध्यम से संग्राहकों के खाते में जमा कराई जाएगी। जबकि चरण पादुका योजना के तहत तेदुपत्ता संग्राहकों को जूता, चप्पल, पानी की कुप्पी और महिला संग्राहको को साड़ी प्रदाय की जाएगी।






Be First to Comment