
शिवपुरी। हैदराबाद में आयोजित हुई मार्शल आर्ट की सातवीं
राष्ट्रीय फेडरेशन कप प्रतियोगिता में सरस्वती विद्यापीठ आवासीय विद्यालय
के पूर्व छात्र हेमेश रावत और अमन लाक्षाकार ने सहभागिता की। इस
प्रतियोगिता के दौरान हेमेश रावत ने नोट, प्रो नाइट फाइट में जम्मू
कश्मीर,महाराष्ट्र और दिल्ली को हराकर टाइटल बेल्ट जीता। वहीं अमन
लाक्षाकार ने स्वर्ण पदक प्राप्त किया ।
मध्य
प्रदेश थाई बॉक्सिंग टेक्निकल डायरेक्टर और मध्य प्रदेश टीम कोच शुभम सेन
ने बताया कि हैदराबाद में आयोजित हुई प्रतियोगिता 26 फरवरी से 1 मार्च तक
आयोजित हुई। जिसमें मध्य प्रदेश के 54 खिलाड़ियों ने भाग लिया। इसमें मध्य
प्रदेश को 5 स्वर्ण, 7 रजत, 11 कांस्य पदक प्राप्त हुए। विद्यापीठ के छात्र
रहे इन खिलाड़ियों की इस उपलब्धियों पर विद्यालय प्राचार्य पवन शर्मा,
प्रबंधक ज्ञान सिंह कौरव ने खुशी जाहिर की।






Be First to Comment