तहसीलदार और पटवारी पर लगाया रिश्वत का आरोप

(योगेन्द्र जैन) पोहरी- पोहरी तहसील की ग्राम झिरी में रहने वाला प्रहलाद ओझा का परिवार अपने घर का रास्ता बंद होने से इतना आहत हो चुका है कि अब प्रहलाद ओझा ने बताया कि यदि दो दिन में उसका रास्ता नहीं खुलवाया गया तो वह 20 मई को पोहरी में मुख्यमंत्री के कार्यक्रम आत्महत्या करेगा।
प्रहलाद ने बताया कि सर्वे क्रमांक 1311 और 1312 पर उसकी जमीन है और सर्वे क्रमांक 1308 पर शासकीय नाले से होकर आठ फिट का रास्ता था, लेकिन कमर सिंह कुशवाह ने पटवारी और तहसीलदार से मिलकर रास्ता बंद करा दिया। प्रहलाद ने बताया कि पिछले दो वर्ष से उसका रास्ता बंद है। प्रहलाद का घर झिरी रोड से 500 मीटर की दूरी पर है, लेकिन रास्ता बंद होने के कारण चार-पांच किमी. की दूरी तय करनी पड़ती है। प्रहलाद ने बताया कि उसके द्वारा कई बार आवेदन दिया जा चुका है, पटवारी द्वारा कहा जाता है कि घूम आने में क्या परेशानी है। प्रहलाद ने आरोप लगाया कि पटवारी द्वारा रिश्वत लेकर तहसीलदार से मिलकर उसका रास्ता बंद करा दिया है तभी उसकी कोई सुनवाई नहीं हो रही है। रास्ता न मिलने से प्रहलाद का पूरा परिवार सदमे हैं और अब प्रहलाद ने मन बनाया है कि यदि दो दिन में उसका रास्ता नहीं खुलवाया गया तो 20 मई को मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में वह आत्महत्या करने को मजबूर होगा।
इनका कहना है
- आपके द्वारा मामला संज्ञान में लगाया गया है। मामले को जल्द दिखवाकर उचित कार्यवाही की जाएगी।
मुकेश सिंह, एसडीएम पोहरी






Be First to Comment