
शिवपुरी। सिरसौद थाना क्षेत्र के तहत आने वाले ग्राम में बीते रोज शाम के समय एक 16 वर्षीय किशोरी अपने घर से लापता हो गई। जब किशोरी घर पर नहीं दिखी तो परिजनों ने आसपास खोजबीन की लेकिन कहीं कुछ पता नहीं चल सका। इसके बाद परिजन थाने गए और मामले में किशोरी के लापता होने की शिकायत दर्ज करवाई। मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर किशोरी की तलाश शुरू कर दी है।






Be First to Comment