Press "Enter" to skip to content

पोहरी को मिलेगा नगर पंचायत का दर्जा,जल्द होगी अधिसूचना जारी सरकुला डेम का भी होगा जल्द होगा निर्माण

योगेन्द्र जैन पोहरी-मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि प्रदेश में पैदा होने वाले प्रत्येक गरीब को जमीन के टुकड़े का मालिक बनाया जाएगा। इसके लिए सभी गरीबों को पट्टे प्रदाय किए जाएगे। आवश्यकता होने पर गरीब परिवारों को जमीन खरीदकर भी दी जाएगी। इसके लिए राज्य सरकार ने प्रदेश में कानून भी बना दिया है। 
मुख्यमंत्री  शिवराज सिंह चौहान आज  तहसील पोहरी मुख्यालय पर आयोजित असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों एवं तेंदूपत्ता संग्राहको के संयुक्त सम्मेलन को मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री  चैहान ने इस मौके पर पोहरी को नगर पंचायत बनाए जाने और पोहरी नलजल योजना की घोषणा की। उन्होंने कहा कि सरकूला मध्यम सिंचाई योजना की स्वीकृत हो गई है और वरकेश्वर परियोजना का तकनीकी परीक्षण कराए जाएगें। 
मुख्यमंत्री ने इस दौरान शिवपुरी जिले के 14 हजार 499 तेंदूपत्ता संग्राहकों को पानी की बोतल एवं चरण पादुकाए तथा 6 हजार 818 महिला तेंदूपत्ता संग्राहकों को साड़ी प्रदाय की। उन्होंने 2 करोड़ 13 लाख की राशि तेंदूपत्ता बोनस के रूप में संग्राहकों के खाते में जमा की। मुख्यमंत्री ने सम्मेलन में श्योपुर जिले के 46 हजार 930 तेंदूपत्ता संग्राहकों को 91.33 लाख रूपए की बोनस राशि एवं चरण पादुकाओं का वितरण किया। 

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!