
शिवपुरी। स्वर्गीय इंजीनियर आरएन सिंह की स्मृति में अखिल भारतीय शूटिंग बाल प्रतियोगिता 6 मार्च से पोलो ग्राउंड शिवपुरी में आयोजित की जा रही है। दो दिवसीय डे-नाइट मैच में मध्यप्रदेश सहित देश के दूसरे राज्यों की टीमें भी भागीदारी कर रहीं हैं।
शिवपुरी शूटिंग बॉल क्लब के अध्यक्ष नरेश पाराशर ने बताया कि शूटिंग बाल प्रतियोगिता 6 एवं 7 मार्च को (डे/नाइट) स्थानीय पोलो ग्राउंड पर होगी। इस प्रतियोगिता में शूटिंग बाल फेडरेशन ऑफ इंडिया के मान्यता प्राप्त टीम भाग लेंगी।






Be First to Comment