गेंहू की तुलाई बन्द होने से नाराज किसानों ने भिंड-भोपाल हाइवे किया जाम

(सचिन जैन) खनियांधाना – तहसील के ग्राम अछरोनी में आज सुबह गेंहू खरीदी केंद्र पर किसानों की सही समय पर गेहूं की तौल ना होने पर किसानों ने भिंड भोपाल हाईवे पर किया चक्काजाम | मौके पर तहसीलदार और थाना प्रभारी खनियांधाना ने पहुंच कर किसानों को समझाकर जाम खुलवाया और आश्वासन दिया कि वारदाने की व्यवस्था कराई जा रही है। घँटों तक जाम लगे रहने से सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी लाइन लग गयी व वाहन चालक परेशान होते रहे |