Press "Enter" to skip to content

महिला पर जानलेवा हमला, अज्ञात हमलावरों ने काटे हाथ-पैर, हालत गभीर

छर्च थाना ले ग्राम सलैया का मामला

(योगेन्द्र जैन) पोहरी-छर्च थाना क्षेत्र के ग्राम सलैया में बीती रात्रि मकान के आंगन में सौ रही एक महिला सुनीता गुर्जर पत्नि बंटी गुर्जर के अज्ञात बदमाशों ने घर में घुसकर कुल्हाडी से बायां हाथ और पैर काट दिया। अचानक हुए हमले से महिला ने जब चीखपुकार की तो परिजन जाग गए। जिन्होंने बदमाशों को पकडऩे का प्रयास किया लेकिन बदमाश भाग गए। रात्रि में सूचना पाकर डायल 100 मौके पर पहुंची जहां से सुनीता को शिवपुरी लाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसे गंभीर हालत में ग्वालिर रैफर कर दिया। इस मामले में पुलिस ने अज्ञात दो बदमाशों के खिलाफ भादवि की धारा 324, 458, 341, 326 के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर जांच शुरू कर दी है। 

रात्रि करीब 11 बजे के लगभग सुनीता गुर्जर उम्र 25 वर्ष अपने माता-पिता और परिवार के अन्य सदस्यों के साथ गर्मी अधिक होने के कारण कमरों से निकलकर आंगन में खटिया बिछाकर सौ गए थे। रात्रि करीब 12 बजे दो बदमाश उसके घर में घुस आए जिन्होंने कुल्हाड़ी से सुनीता का एक बायां हाथ काट दिया। बाद में दूसरे बार से उसका पैर एड़ी से अलग कर दिया। हमले के तुरंत बाद ही पास में सौ रहे परिवार के सदस्य जाग गए और उन्होंने हड़बड़ाकर बदमाशों को पकडऩे का प्रयास किया। लेकिन बदमाशा वहां से भाग गए। सुनीता के परिवारजनों ने पुलिस को बताया कि एक बदमाश सफेद शर्ट पहने हुए था। लेकिन अंधेेरे के कारण उसका चेहरा दिखाई नहीं दिया। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। आज सुबह छर्च थाना प्रभारी दिनेश राजपूत ने घटना स्थल पर पहुंचकर छानबीन की लेकिन अभी यह स्पष्ट नही हो सका कि उक्त बदमाश कौन थे और उन्होंने किस कारण के चलते यह घटना कारित की। श्री राजपूत का कहना है कि यह तो स्पष्ट है कि बदमाश महिला की हत्या करने या लूट करने की दृष्टि से वहा नहीं आए थे। उनका उद्देश्य सुनीता को विकलांग करने का था। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है। जिसके बाद ही स्पष्ट रूप से कुछ कहा जा सकेगा। 

पांच वर्ष पूर्व पति को छोड़कर मायके में रह रही थी सुनीता 

छर्च थाना प्रभारी दिनेश राजपूत ने जानकारी देते हुए बताया कि सुनीता का विवाह बदरवास के ग्राम बसई में हुआ था। लेकिन पांच वर्ष पूर्व उसने अपने पति को छोड़ दिया था और तब से ही वह अपने पिता के घर सलैया में रह रही थी। श्री राजपूत का कहना है कि इस बिंदू पर भी जांच की जा रही है। क्यों कि उसके परिजन यह भी संदेह जता रहे हैं कि कहीं ससुराल पक्ष के लोगों ने तो यह घटना कारित नहीं की। 

गांव में पड़ोसी से भी चल रहा है विवाद 

पुलिस का कहना है कि सुनीता के परिजनो ने उन्हें यह भी बताया है कि गांव में कुछ पड़ोसियों से भी उनकी रंजिश चल रही है और कई बार उन्हें धमकी भी मिल चुकी है। इसलिए इस बिंदु पर भी जांच की जा रही है। कहीं रंजिश के चलते यह घटना कारित की गई हो। 

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!