Press "Enter" to skip to content

कलेक्टर व एसपी ने पिछोर में जेल एवं स्ट्रांग रूम का किया निरीक्षण / Shivpuri News

शिवपुरी। कलेक्टर अक्षय कुमार सिंह एवं एसपी राजेश सिंह चंदेल ने शुक्रवार को पिछोर का भ्रमण किया। उन्होंने उप जेल पिछोर का निरीक्षण किया और जेल में बंदियो से चर्चा की एवं उनकी समस्याओं को सुना। उन्होंने खनियांधाना में उत्कृष्ट विद्यालय में नगर परिषद के निर्वाचन को दृष्टि गत रखते हुए बनाए गए स्ट्रांग रूम का भी निरीक्षण किया। कलेक्टर श्री अक्षय कुमार सिंह ने निरीक्षण के दौरान संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि जो कमरे उपयुक्त हो, उनमें ही स्ट्रांग रूम बनाया जाए। किसी भी प्रकार की असुविधा नही होना चाहिए। इसके पश्चात मायापुर थाने का निरीक्षण कर आवश्यक निर्देश दिए। 

 


उन्होंने कहा कि उप जेल पिछोर में बंदियों के मनोरंजन के लिए टीवी की व्यवस्था भी की जाए। इस दौरान एडीएम आर एस बालोदिया, एसडीएम के आर चैकीकर, प्रभारी तहसीलदार गोविंद सिंह ठाकुर,खनियाधाना प्रभारी तहसीलदार दिनेश चैरसिया, सीईओ रामप्रसाद गोरसिया भी मौजूद रहे।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!