Press "Enter" to skip to content

क्षय रोग के प्रति लोगों में जन-जागरूकता लाएं-सांसद डाॅ.यादव / Shivpuri News

टीबी उन्मूलन के लिए कार्ययोजना बनाकर काम करने के दिए निर्देश


 

शिवपुरी। शिवपुरी-गुना सांसद डाॅ. केपी यादव शुक्रवार को शिवपुरी भ्रमण पर आए। इस दौरान उन्होंने कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में अधिकारियों के साथ बैठक रखी। बैठक में टीवी उन्मूलन के लिए जिले में संचालित प्रोग्राम और आगामी कार्ययोजना के संबंध में चर्चा की गई। उन्होंने निर्देश दिए हैं कि क्षय रोग के प्रति लोगों में जन जागरूकता लाएं ताकि मरीज क्षय रोग से ग्रसित होने पर समय पर जांच कराएं और पूरा इलाज कराएं।

सांसद डाॅ.के.पी.यादव ने बैठक में उपस्थित स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि टीबी उन्मूलन के लिए कार्य योजना बनाकर काम करें। यह एक संक्रामक रोग है। इससे प्रतिवर्ष देशभर में कई लोगों की जान चली जाती है। शिवपुरी जिले में बड़ी संख्या में सहरिया परिवार निवास करते हैं जिनमें टीवी रोग व्याप्त है। इसलिए विशेषकर सहरिया परिवारों को चिन्हित कर मरीजों को चिन्हित करें और बेहतर इलाज से उन्हें स्वस्थ करें।

सांसद डाॅ. यादव ने कहा कि वर्ष 2025 तक टीवी उन्मूलन का लक्ष्य रखा गया है और यह तभी संभव है जब सभी विभाग समन्वय से काम करेंगे। उन्होंने कहा कि टीवी का एक बड़ा कारण कुपोषण भी है। सहरिया परिवारों की महिलाओं को सरकार द्वारा प्रतिमाह एक हजार रुपए पोषण आहार राशि भी दी जाती है। इसी प्रकार महिला बाल विकास विभाग द्वारा भी कई प्रोग्राम संचालित किए जा रहे हैं परंतु इनमें और अधिक प्रगति की जरूरत है तभी यह लक्ष्य पूरा होगा।

बैठक में जिला क्षय अधिकारी डॉ आशीष व्यास ने टीवी रोग उन्मूलन की दिशा में किए जा रहे कार्यों के संबंध में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि जिले में टीवी की जांच और इसके इलाज के लिए संसाधनों का बेहतर उपयोग किया जा रहा है। वर्ष 2018 से डीबीटी योजना भी संचालित है जिसमें अभी तक 2 करोड़ 80 लाख रुपए वितरित किए जा चुके हैं। जिले में एमडीआर टीवी से ग्रसित लगभग 45 मरीजों को भी ठीक किया गया है। उन्होंने बताया कि सीबीनेट के माध्यम से ड्रग रेसिस्टेंट टीबी की जांच की जा रही है। आईसीएमआर और पी पी एस ए सहयोगी संस्था के रूप में काम कर रही हैं।

बैठक में कोलारस विधायक वीरेंद्र रघुवंशी, जिला अध्यक्ष जू बाथम, कलेक्टरअक्षय कुमार सिंह, एसपी राजेश सिंह चंदेल, जिला पंचायत सीईओ एचपी वर्मा, सीएमएचओ डॉ. एएल शर्मा, डीपीओ महिला बाल विकास देवेंद्र सुंद्रियाल, सिविल सर्जन पीके खरे एवं आईसीएमआर के प्रतिनिधि डॉ प्रशांत मिश्रा मौजूद रहे।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!