भाजपा मंडल महामंत्री को केन्द्रीय मंत्री तोमर के मंच पर नहीं मिली तबज्जो, लगाया जातिगत भेदभाव का आरोप
योगेन्द्र जैन पोहरी–पोहरी में क्षेत्रीय सांसद व केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर का पोहरी भाजपा जनता पार्टी द्वारा मुख्य चौराहे पर स्वागत के लिए मंच बनाया गया इस मंच पर पोहरी भाजपा मंडल महामंत्री लक्ष्मी नारायण खटीक द्वारा आरोप लगाया गया है कि पोहरी भाजपा मंडल द्वारा केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर के स्वागत के मंच पर दलित महामंत्री होने के कारण मंच पर जगह भी नही दी गईं जबकि भाजपा दलितों को अपना समर्थक मानती है। साथ ही उन्होंने कहा कि कार्यक्रम में दलित होने के कारण केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर का स्वागत भी नही करने दिया और न ही मंच पर जगह दी गई। श्री तोमर के मंच पर महामंत्री श्री खटीक को तबज्जो नहीं मिलने से उनके समर्थक भी पार्टी के कर्ताधर्ताओं से खफा हैं।